फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The coldest night of the season with fog in Chandigarh

धुंध के साथ रही सीजन की सबसे सर्द रात

Sat, 18 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The coldest night of the season with fog in Chandigarh
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में सीजन की पहली धुंध का आगाज हो गया है। शुक्रवार सुबह पारा 5.6 डिग्री तक लुढ़क गया। धुंध छाए रहने के चलते सूर्यदेव ने दोपहर में दर्शन दिए। रात में तेज हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। वीरवार की रात सीजन की सबसे सर्द रही। साल 2017 में इस दिन रात का तापमान 1.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सर्द बढ़ने के बाद लोगों ने अलाव भी जलाया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने से न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। शुक्रवार को धुंध ने जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी, वहीं चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन से शीतलहर झेल रहे चंडीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 15.3 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने के आसार हैं। अगले तीन दिन धुंध छाई रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा, लेकिन ठंड बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन

अगले पांच दिन का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 17 06
रविवार 17 05
सोमवार 18 05
मंगलवार 19 05
बुधवार 19 07
शिमला-मनाली की तरफ बढ़ने लगा पर्यटन
मौसम सर्द होने के बाद बाहरी लोगों के साथ शहर से लोग शिमला और मनाली के लिए पहुंचने लगे हैं। टूरिस्ट बसों और गाड़ियों की बुकिंग में भी तेजी आई है। सेक्टर-15 में टूर एंड ट्रेवल्स का व्यवसाय करने वाले रक्षपाल ने बताया कि उनकी 5 गाड़ियां हैं। सभी गाड़ियां बुक हो गई हैं। एक तरफ से जाने वालों की संख्या ज्यादा है। हालांकि, उधर से लौटने वाले काफी लोग मिल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा बनाना शुरू किया
नगर निगम ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए रैन बसेरा बनाने शुरू कर दिए हैं। चुनाव आयोग से इसकी अनुमति मिल गई है। शहर में रैन बसेरा बनाने का काम एक दिसंबर से शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार नगर निगम चुुनाव के कारण देरी हो गई। निगम सबसे पहले पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सेक्टर 17 और 43 बस स्टैंड पर रैन बसेरा बनाएगा। उसके बाद अन्य स्थानों पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed