{"_id":"5fe1044f8ebc3e3c4d57a859","slug":"the-cold-of-day-will-return-the-mercury-of-the-night-will-fall-by-three-degrees-chandigarh-news-pkl3980097102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अभी ठंड से राहत नहीं, लौटेगी दिन की ठंड, गिरेगा रात का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अभी ठंड से राहत नहीं, लौटेगी दिन की ठंड, गिरेगा रात का तापमान
Tue, 22 Dec 2020 01:53 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
सुखना लेक पर धुंध के बीच वॉक करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान से जो राहत मिल रही थी, अब उसमें फिर से गिरावट आने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन की सर्दी दोबारा से लौटेगी, जबकि रात के तापमान में और गिरावट आएगी। मंगलवार से बर्फीली हवाओं के आगमन के साथ सुबह और शाम की धुंध वापस आएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में आया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से आगे बढ़ जाएगा। साथ ही पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाएं जो थम गई थीं, वह फिर से आनी शुरू होंगी। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनेगी और कड़ाकेदार ठंड का आगमन होगा।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले वीरवार को दिन का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। लगातार तीसरे दिन रात का तापमान शिमला से कम ज्यादा दर्ज किया गया है। रविवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। अब धुंध भी बढ़ेगी। 26 और 27 को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो मौसम में बदलाव लाएगा। बारिश की भी संभावना है, लेकिन इस बात की पुष्टि अगले एक से दो दिन में हो जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ आने के दौरान तापमान बढ़ेगा, लेकिन बाद में फिर से ठंड बढ़ जाएगी। उनका कहना है कि ठंड का दौर जारी रहेगा। बीच में एक दो दिन राहत मिलेगी। रात का तापमान न्यूनतम तीन डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता होगी।