फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The climate was bad, the air quality index remained more than 250 throughout the day.

Chandigarh News: आबोहवा खराब, पूरे दिन 250 से ज्यादा रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स

Fri, 24 Nov 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
The climate was bad, the air quality index remained more than 250 throughout the day.
चंडीगढ़। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पिछले कई दिनों से खराब की श्रेणी में है। वीरवार को पूरे दिन एक्यूआई 250 के पार रहा। बुधवार को स्थिति ज्यादा खराब थी और एक्यूआई 302 तक पहुंच गया था। ऐसी हवा में सांस लेना बच्चों और बुजुर्गों के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक्यूआई खराब होने के पीछे कई कारण है। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ेंगी, एक्यूआई भी बढ़ता है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। चंडीगढ़ की आबोहवा खराब होने के पीछे वह भी एक बड़ा कारण है। बुधवार को स्थिति काफी खराब थी। सेक्टर-52 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर शाम साढ़े सात बजे एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। वीरवार को सुबह के समय भी एक्यूआई 297 के करीब दर्ज किया गया लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ। बावजूद इसके पूरे दिन एक्यूआई 250 के पार रहा। सेक्टर-22 का एक्यूआई भी पूरे दिन 250 से ज्यादा रहा। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर ऐसे ही आने वाले दिनों में भी एक्यूआई 300 के करीब रहा तो इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लोग आंखों में जलन, खांसी-जुकाम के अलावा सांस लेने में तकलीफ की समस्या से जूझ सकते है।
विज्ञापन


10.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
शहर में रात का तापमान अब 10 डिग्री तक पहुंचने लगा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा लेकिन न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन के समय में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed