फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The city's climate was the most polluted on Wednesday after Diwali.

Chandigarh News: दिवाली के बाद बुधवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित रही शहर की आबोहवा

Thu, 23 Nov 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The city's climate was the most polluted on Wednesday after Diwali.
चंडीगढ़। दिवाली की रात के बाद बुधवार को शहर की आबोहवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। सेक्टर-53 और 22 में पूरे दिन हवा खराब की श्रेणी में रही। शाम साढ़े सात बजे के करीब सेक्टर-53 का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 302 पहुंच गया। सेक्टर-22 का एक्यूआई भी पूरे दिन 250 से अधिक रहा।
विज्ञापन

शहर की हवा अब बहुत खराब की श्रेणी में चली गई है। सेक्टर-52 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर शाम साढ़े सात बजे एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। दिवाली से पहले कुछ दिनों तक एक्यूआई 100 से 200 के बीच रहा लेकिन मंगलवार से प्रदूषण बढ़ने लगा और बुधवार को बहुत खराब की श्रेणी में चला गया। अगर दो दिनों तक लगातार एक्यूआई 300 से ज्यादा रहा तो इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लोग आंखों में जलन, खांसी-जुकाम के अलावा सांस लेने में तकलीफ की समस्या से जूझ सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-53 का एक्यूआई पूरे दिन 200 से 300 के बीच रहा। अन्य एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थिति भी ऐसी ही रही। सेक्टर-22 का एक्यूआई भी पूरे दिन 250 से ज्यादा रहा। यह भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसकी वजह से एक्यूआई बढ़ा है। इसके अलावा शहर में गाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। बहुत बड़ी संख्या में वाहन पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से भी आते हैं, एक्यूआई पर इसका असर भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर 453 तक पहुंच गया था एक्यूआई
दिवाली की रात 10 बजे तक शहर की एयर क्वालिटी बेहद खराब हो गई और सेक्टर-53 में एक्यूआई 453 पहुंच गया। ये गंभीर की श्रेणी में आता है। इससे पहले एक्यूआई इतना ज्यादा कभी नहीं हुआ। अन्य इलाकों की स्थिति भी खराब रही। सेक्टर-22 में 392, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज-12 में 301 और इमटेक में बहुत खराब श्रेणी में 360 के स्तर पर पहुंच गया। रात 10 बजे के करीब पूरे शहर की हवा सांस लेने के लिए खतरनाक बन गई थी। स्थिति यह थी कि सड़कों पर काला धुआं नजर आने लगा था।


25.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिन का तापमान
शहर में अब दिन में भी सर्दी ज्यादा महसूस होने लगी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन उसके बाद अगले चार दिनों तक दिन के समय में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed