फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The city will swelter until Sunday, then the mercury will drop by three degrees

Chandigarh News: रविवार तक तपेगा शहर, फिर तीन डिग्री गिरेगा पारा

Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The city will swelter until Sunday, then the mercury will drop by three degrees
चंडीगढ़। अक्तूबर की शुरुआत के साथ दिन की गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। रविवार तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन इसके बाद पारा लगातार नीचे आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दोपहर की तपिश कम होगी और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद 4 अक्तूबर को 34, 5 को 33 और 6 अक्तूबर को 32 डिग्री तक पारा पहुंच सकता है।
विज्ञापन

दिन के तापमान में गिरावट के बावजूद रातें अभी गर्म रहेंगी। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि, 6 अक्तूबर को आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और दिन-रात दोनों में मौसम में बदलाव महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed