फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The city has produced cricketers like Kapil Dev, Yuvraj Singh, Dinesh Mongia, Chetan Sharma, Ashok Malhotra, Veeravi Singh, Siddharth Kaul.

Chandigarh News: शहर ने दिए कपिल देव, युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया, चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा, वीरआवी सिंह, सिद्धार्थ कौल जैसे क्रिकेटर

Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The city has produced cricketers like Kapil Dev, Yuvraj Singh, Dinesh Mongia, Chetan Sharma, Ashok Malhotra, Veeravi Singh, Siddharth Kaul.
चंडीगढ़। शहर ने दुनिया को कई दिग्गज क्रिकेटर दिए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर देश का नाम रोशन किया है। अब इसी कड़ी में ट्राइसिटी से शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर देश की वनडे टीम के कप्तान बने हैं। वे टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से विश्व कप 1983 को जिताने वाले कपिल देव देश की वनडे टीम के कप्तान बने। इनके बाद योगराज सिंह, उनके बेटे युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया, चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा, वीरआवी सिंह, सिद्धार्थ कौल आदि देश की क्रिकेट टीम का हिस्सा बने।
विज्ञापन

मौजूदा समय में राज अंगद बावा, हरनूर पन्नू, प्रशांत चोपड़ा आदि अंडर-19 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रणजी खिलाड़ियों में सारूल कंवर, विनीत जैन शामिल हैंं। ये सभी खिलाड़ी डीएवी स्कूल सेक्टर-8 के छात्र रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज सिंह भी कर चुके उपकप्तानी
युवराज सिंह भारत की वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम की उप कप्तानी संभाल चुके हैं। वर्ष 2008, 2010 और वर्ष 2013 में वे इस भूमिका में रहे हैं। हालांकि वह नियमित तौर पर कभी कप्तानी नहीं कर पाए। युवराज सिंह शुभमन गिल के मेंटर के तौर पर भी जाने जाते हैं। कोविड-19 में युवी ने शुभमन गिल के लिए अपने घर पर ही कैंप लगाया था। अपने घर पर रखकर उन्हे कड़ी ट्रेनिंग दी थी, जिसके बाद उसके करियर में निखार आना शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed