{"_id":"687e5a3ed94fb6ec68031dcc","slug":"the-chief-minister-emphasized-on-strong-relations-with-britain-in-the-fields-of-education-and-engineering-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-769654-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुख्यमंत्री ने शिक्षा व इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ मजबूत संबंधों पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुख्यमंत्री ने शिक्षा व इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ मजबूत संबंधों पर दिया जोर
विज्ञापन
फोटो
-- --
-ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर ने सीएम मान से की मुलाकात
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपड़ा उद्योग, बागवानी, शिक्षा, खेल सामग्री, लाइट इंजीनियरिंग, साइकिल निर्माण, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवैट ने सोमवार को मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पंजाब और ब्रिटेन के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में पंजाबी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने पंजाब और ब्रिटेन की सरकारों के बीच एक संवाद प्रणाली विकसित करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रणाली दोनों पक्षों के बीच ज्ञान और कौशल के आदान-प्रदान को और अधिक सहज बनाएगी जिससे विकास और समृद्धि को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और ब्रिटेन के बीच विशेषकर सहयोग वाले क्षेत्रों में साझेदारी की अपार संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश हाई कमिशन की वीजा फ्रॉड से बचाव मुहिम और इसके लिए व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की सराहना की, जो यूके के लिए सुरक्षित और वैध मार्गों की जानकारी प्रदान करता है।