फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Chandigarh Cricket Academy became the winner

द चंडीगढ़ क्रिकेटअकादमी बनी अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Sun, 17 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The Chandigarh Cricket Academy became the winner
चंडीगढ़। द चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने सेंचुरी क्रिकेट अकादमी को 31 रन से हराकर दूसरा कृष्णा देवी अंडर-19 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मुकाबला कैंबवाला क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार सुबह खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए द चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। इशमीत सिंह ने 86 रन, प्रथम सोढ़ी ने 24 रन, काव्य ने 14 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सिदांत, शगन धीमान ने दो-दो विकेट, मनहर ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 38.1 ओवर में कुल 179 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से दक्ष सबसे अधिक 65 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अन्य बल्लेबाज मेहुल ने 32 रन, अंकुश ने 17 रन, अर्णब ने 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पारस, काव्य गोयल, आकाश ने दो-दो विकेट और तन्मय ने 1 विकेट चटकाया। फाइनल मुकाबले में 2 विकेट और 14 रन बनाने वाले काव्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को मिला इनाम
पारस को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, इशान गाबा को बेस्ट बल्लेबाज, पारस को बेस्ट गेंदबाज, शवास्थम को बेस्ट विकेट कीपर, हर्षित को बेस्ट फिल्डर का अवॉर्ड मिला। टूर्नामेंट की विजेता टीम को बीसीसीआई लेवल 2 के कोच नागेश गुप्ता ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ एमसी पाषर्द सुमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed