फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The case reached the High Court in cleaning the city

शहर की सफाई का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Sat, 25 Jan 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
The case reached the High Court in cleaning the city
शहर की सफाई का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। लोगों को आ रही परेशानी को ध्यान में रखकर पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने इस दिशा में पहल की है। उन्होंने शुक्रवार को एक जनहित याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की।
विज्ञापन


याचिका में उन्होंने छह विभागों के अधिकारियों को पार्टी बनाया है। साथ ही मामले को तुरंत निपटाने की मांग की है। अदालत ने मामले की अगली 27 जनवरी को निश्चित की है।
विज्ञापन


बेदी ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि सफाई मुलाजिमों की हड़ताल को नौ दिन पूरे हो चुके हैं। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जिससे बदबू उठ रही है। इससे शहर में महामारी फैलने का खतरा है। जबकि हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार कोई कोशिश नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। शहर की रोड गलियां जाम हो गई हैं। इस मामले में गंभीरता न दिखाने पर उन्होंने मुख्य सचिव पंजाब सरकार, मुख्य सचिव स्थानीय निकाय, डॉयरेक्टर स्थानीय निकाय, कमिश्नर मोहाली, डीसी मोहाली एवं पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड पटियाला को पार्टी बनाया है। बेदी ने बताया कि अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी तय की है।

जिक्रयोग है कि इससे पहले पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने जिला प्रशासन को दो दिन में शहर की सफाई कराने एवं मुलाजिमों की हड़ताल का टाइम दिया था। लेकिन तय अवधि में प्रशासन शहर में सफाई नहीं करा पाया है।

मुलाजिमों ने निकाला मार्च, फूंका कमिश्नर का पुतला
सफाई मुलाजिमों की हड़ताल शुक्रवार को 10वें दिन में पहुंच गई। इस दौरान सुबह मुलाजिम फेज-9 में इकट्ठे हुए। इस दौरान मुलाजिमों ने रोष रैली की। इसके बाद एक मार्च निकाला। मार्च शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ नगर निगम के दफ्तर पहुुंचा। वहां मुलाजिमों ने निगम कमिश्नर का पुतला फूंका। मुलाजिमों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं। तब तक वह अपना संघर्ष खत्म नहीं करेंगे।


पूरे दिन चलता रहा मीटिंगों का दौर
सफाई मुलाजिमों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन मीटिंगों का दौर चलता रहा। मुलाजिमों की जिला इकाई से डीसी ने मुलाकात की। जबकि मुलाजिमों की सूबा इकाई से जालंधर में कई चरणों में मीटिंग हुई। इस दौरान मुलाजिमों ने काम पूरी तरह बंद रखा। वहीं, प्रशासन ने कोई जोखिम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed