फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The car hit the young man near Peck and dragged him for 50 meters, death

पेक के पास कार ने युवक को टक्कर मार 50 मीटर तक घसीटा, मौत

Sun, 13 Feb 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The car hit the young man near Peck and dragged him for 50 meters, death
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना के बाद युवक को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की पहचान मोहाली के नयागांव निवासी लक्ष्मीकांत मिश्रा (33) के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को तुरंत पीजीआई पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस कार चालक की पहचान के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मृतक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में गूगल-पे कंपनी में सेल्समैन के तौर पर कार्य करता था। परिवार में पत्नी और एक डेढ़ साल का बेटा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक रात करीब 11.45 बजे पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से अपनी शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही उसने सेक्टर-11/12 लाइट प्वाइंट को पार किया, एक तेज रफ्तार कार ने सेक्टर-11 की तरफ से लाल बत्ती जंप कर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कार के बोनट में फंस गया। आरोपी कार चालक उसे लगभग 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिवा पर जा रहे पिता-पुत्री को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पिता की मौत
शनिवार दोपहर 12.40 बजे मलोया और झामपुर के बैरियर पर एक ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर पिता-पुत्री सवार थे। हादसे में पिता की मौत हो गई है। पिता की पहचान झामपुर निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

गलत तरीके से चला रहे वाहन को रोकते हुए पुलिसकर्मी घायल
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सेंट्रा मॉल के पास गलत तरीके से चला रहे वाहन चालक को रोकने की कोशिश में ट्रैफिक पुलिस का सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। घायल सब इंस्पेक्टर एसआई लक्खा सिंह को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। एसआई लक्खा सिंह दो और पुलिसकर्मियों के साथ सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट पर तैनात थे। पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति मॉल के पास लापरवाही से कार चला रहा था। लक्खा सिंह ने चालान करने के लिए रोकने की कोशिश की। भाग निकलने के प्रयास में कार चालक एसआई को मौके से टक्कर मारकर फरार हो गया। एसआई के सहकर्मियों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। एसआई के नाक और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed