फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The car collided with the pole while save the cyclist

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई कार

Sun, 28 Feb 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the pole while save the cyclist
खंभे से टकराई कार।
मनीमाजरा। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डॉली के लिए सजी कार एक खंभे से जा टकराई। खंभा टूटकर कार के ऊपर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा मौली कांप्लेक्स में शनिवार सुबह छह बजे हुआ। कार में सवार दो महिलाएं और चालक सुरक्षित बच गए। खंभा टूटने से पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इलाके में पानी भी नहीं आया।
विज्ञापन

गांव भैंसा टिब्बा निवासी गुरबाज सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उसके परिवार में शादी समारोह था। शनिवार सुबह 6 बजे मौली कांप्लेक्स में वह अपनी दो महिला रिश्तेदारों को छोड़ने आया था। इस दौरान उसकी गाड़ी के आगे अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाते हुए कार सीधे खंभे से जा टकराई। कार डोली केे लिए सजाई गई थी। मौली कांप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रोबिट विलियम ने बताया कि खंभा टूटने के बाद सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद रही। तीन घंटे की मशक्कत के बाद तार जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed