{"_id":"a6c3a89b257716f5a4d78f760747f2f4","slug":"the-car-clashed-cleric-accused-of-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी मौलवी की कार भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी मौलवी की कार भिड़ी
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Sun, 10 Aug 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। सराय मोहल्ला में एक महिला से छेड़छाड़ कर कार से भाग रहे आरोपी ने पकड़े जाने के भय से एक दुकान में टक्कर मार दी। इसके बाद लोगों ने आरोपी मौलवी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान स्कूल जा रहे बच्चे भी बाल-बाल बच गए।
पुलिस को दी शिकायत में सराय मोहल्ला निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह पिछले दो-तीन साल से पानीपत के एक मौलवी सलीम से अपना इलाज करवा रही है। शनिवार सुबह मौलवी बिना बुलाए ही उसके घर पर आ गया और उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह उससे संबंध बनाने की फिराक में था। इस दौरान उसके जीजा रमेश मौके पर पहुंचा तो मौलवी ने उससे मारपीट शुरू कर दी और कार लेकर भागने लगा। रास्ते में उसने एक साइकिल को टक्कर मारी और इसके बाद संतुलन खोने के कारण पास की किराना दुकान में कार घुस गई। हादसे में वहां से स्कूल जा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
इस दौरान महिला के जीजा रमेश और अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज महावीर सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।