फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The book will tell how to prevent black fungus

ब्लैक फंगस से बचाव के तरीके बताएगी पुस्तक

Tue, 29 Jun 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
The book will tell how to prevent black fungus
चंडीगढ़। पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम ने सोमवार को ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) से बचाव संबंधी जागरूकता पर आधारित कोविड-एसोसिएटेड सचित्र पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका की प्रस्तावना सचिव स्वास्थ्य राजेश भूषण ने लिखी है। इसमें उन्होंने बताया है कि पीजीआई और पीयू के संयुक्त प्रयास से तैयार की गई सचित्र पुस्तिका इस संक्रमण से बचाने में कारगर भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रभावित व्यक्तियों में स्वयं की देखभाल के उपायों को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

पत्रिका का विमोचन करते हुए प्रोफेसर जगतराम ने दोनों ही संस्थानों के विशेषज्ञ की सराहना की और कहा कि पुस्तिका के माध्यम से इस गंभीर बीमारी से बचाव के आसान तरीकों को बेहद सरलता से समझा जा सकता है। वहीं मौके पर उपस्थित पीजीआई के वित्तीय सलाहकार कुमार अभय ने बताया कि पुस्तिका सरल भाषा में जटिल जानकारी प्रदान करती है। इस पुस्तिका को पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. रविंद्र खाईवाल व पीयू के पर्यावरण विभाग की चेयरपर्सन डॉ. सुमन मोर ने लिखा व डिजाइन किया है। डॉ. सुमन मोर ने बताया कि पुस्तिका को विषय से संबंधित विशेषज्ञों जैसे पीजीआई के डॉ. अरुणलोक चक्रवर्ती, डॉ. नरेश पांडा, प्रो. रितेश अग्रवाल के साथ ही डॉ. सुनीला गर्ग और डॉ. जगदीश चंद्र से मिली जानकारी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed