{"_id":"67fc1dc14e36f0024205cdec","slug":"the-body-of-a-youth-soaked-in-blood-was-found-in-nayagaon-chandigarh-news-c-16-pkl1091-682542-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नयागांव में खून से लथपथ युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नयागांव में खून से लथपथ युवक का मिला शव
Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। नयागांव बैरियर के पास राजिंदरा पार्क के अंदर खंडर टंकी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गंभीर चोटें हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान राकेश (25) के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मधुबन का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
रविवार सुबह किसी राहगीर ने युवक को टंकी के नीचे एक युवक को बेसुध पड़ा देखा। इसके बाद राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीएसपी उदयपाल सिंह, फॉरेंसिक टीम और सीएफएसएल टीम पहुंची। पुलिस ने युवक को तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के हाथ पर फ्रैक्चर है, सिर और टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है युवक टंकी पर चढ़ रहा हो और गिरने से मौत हो गई हो। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।