फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The body of a young man was found in the forest near Sukhna, his throat was cut with a cutter

Chandigarh News: सुखना किनारे जंगल में मिला युवक का शव, कटर से कटा था गला

Tue, 10 Sep 2024 05:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the forest near Sukhna, his throat was cut with a cutter
चंडीगढ़। सुखना लेक पर रेगुलेटरी एंड के पास स्थित जंगल में सोमवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की गर्दन कटी हुई थी और पास में ही इलेक्टि्रक कटर पड़ा था। मृतक की पहचान अभय सूद (34) निवासी किशनगढ़ के रूप में हुई है जो मूलरूप से गांव भूंतर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला था। शव को जीएमएसएच-16 में रखवाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभय सूद की हत्या हुई है या उसने खुद की जान ली है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे रोजाना की तरह बड़ी संख्या में शहरवासी सैर करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जब कुछ लोग रेगुलेटरी एंड पर पहुंचे तो जंगल के क्षेत्र में एक युवक उल्टा पड़ा हुआ था और उसके सिर से खून की धार बह रही थी। इसके बाद युवक की हत्या की खबर फैल गई। सूचना पाकर सुखना झील चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सेक्टर-3 थाना प्रभारी व सीएफएसएल की जांच टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने उल्टे पड़े युवक को सीधा किया तो उसकी गर्दन कटी हुई मिली। उसके पैरों की तरफ बिजली से चलने वाला इलेक्टि्रक कटर पड़ा हुआ था। सीएफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 पहुंचाकर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस को घटनास्थल से लाल रंग की एक अटैची भी मिली है लेकिन अटैची में क्या था, इस बारे में पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। पुलिस ने जब आसपास पूछताछ की तो पता चला कि युवक का नाम अभय सूद है और वह कुछ समय से पास गांव किशनगढ़ में किराए के मकान में रहता था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस घटना को आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है। साथ ही हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है जिससे घटना कैसे हुई, इसकी फुटेज भी नहीं मिली हालांकि पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जाएगी। वहीं, देर शाम मृतक युवक के परिजन भी चंडीगढ़ पहुंच गए थे और सुखना झील चौकी पुलिस उन्हें शिनाख्त के लिए जीएमएसएच-16 के शवगृह लेकर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। यह हत्या है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed