{"_id":"6990e11aec610d89660a605d","slug":"the-body-of-a-young-man-from-kansal-was-found-in-the-bushes-behind-sukhna-lake-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-949638-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुखना लेक के पीछे झाड़ियों में मिला कांसल के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुखना लेक के पीछे झाड़ियों में मिला कांसल के युवक का शव
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले पांच दिन से लापता कांसल के रहने वाले पंकज (25) का शव शनिवार शाम सुखना लेक के पीछे गोल्फ क्लब के पास झाड़ियों में मिला। पास ही सड़क किनारे फुटपाथ पर उसकी सीटी-100 बाइक लावारिस खड़ी मिली। परिजनों का आरोप है कि नयागांव थाना पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिवार ने खुद तलाश शुरू की। आखिर में उन्हें बेटे का शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
45 दिन बाद नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था
मृतक के भाई पुनीत ने बताया कि पंकज 9 फरवरी को मोहाली के एक नशा मुक्ति केंद्र से 45 दिन बाद घर लौटा था। 10 फरवरी की दोपहर को वह बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया। शनिवार शाम तलाश के दौरान गोल्फ क्लब के पास पहले बाइक मिली और कुछ दूरी पर झाड़ियों में शव पड़ा था। शव का रंग नीला पड़ चुका था। परिजनों के मुताबिक पंकज घर से एक युवक के साथ निकला था जो सीसीटीवी में दिखा है। बाद में एक और युवक साथ जुड़ा। दोनों कैंबवाला के बताए जा रहे हैं और उनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं। परिवार ने उनके नंबर और पते पुलिस को दिए थे। पंकज के पास मोबाइल नहीं था। नशा मुक्ति केंद्र से आने के बाद उसे मोबाइल देना था। मृतक के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं।
क्षेत्राधिकार में उलझी पुलिस
शव मिलने के बाद आईटी पार्क और सेक्टर-26 थानों में क्षेत्राधिकार को लेकर भ्रम रहा। आईटी पार्क थाना प्रभारी उषा रानी ने बताया कि मामला सेक्टर-26 क्षेत्र का होने से कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। वहीं सेक्टर-26 थाना एसएचओ ज्ञान और डीएसपी चरणजीत विर्क से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।