{"_id":"676cbefbe10618b0fa084228","slug":"the-biggest-fraud-of-the-year-in-the-name-of-sending-money-abroad-people-got-rs-3-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1043-593759-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर साल की सबसे बड़ी ठगी, ऐंठे पाैने 3 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर साल की सबसे बड़ी ठगी, ऐंठे पाैने 3 करोड़
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में विदेश भेजने के नाम पर इस साल की ठगी का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। ठगी की राशि करोड़ों में होने के कारण आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। इस मामले में इमिग्रेशन कंपनी की संचालक महिला ने अन्य के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पक्ष से 2.75 करोड़ रुपये ठगे है।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहाली के बनूड़ के वार्ड नंबर-1 में स्थित बाजवा कॉलोनी के सेवा राम ने बताया कि परमजीत कौर पुत्री गुरजेंट सिंह निवासी सेक्टर-35ए और विवेक शेखावत ने मिलकर उसे विदेश भेजने का झांंसा दिया। इन दोनों ने उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 2.75 करोड़ ऐंठ लिए।
लेकिन बाद में जब काम नहीं हुआ तो इन्होंने बाकायदा पैसे देने से भी इन्कार कर दिया। बाद में इन्होंने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया और जब वह इनके ऑफिस में भी गया तो वह नहीं मिलेे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। अब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में आरोपी महिला परमजीत कौर व विवेक शेखावत के खिलाफ आईपीसी एक्ट 420, 406, 120बी व इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाकायदा केस दर्ज करने से पहले जांच टीम की ओर से शिकायत के आधार पर आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए भी बुलाया गया, लेकिन वह शामिल नहीं हुए।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन