फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The bank returned Rs 28.51 lakh blown from the account of the Municipal Corporation

नगर निगम के खाते से उड़ाए गए 28.51 लाख रुपये बैंक ने लौटाए

Sun, 03 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The bank returned Rs 28.51 lakh blown from the account of the Municipal Corporation
चंडीगढ़। लगभग छह माह बाद निगम के खाते से चोरी हुए 28.51 लाख रुपये बैंक ने लौटा दिए हैं। इस संबंध में निगम ने पुलिस के साथ आरबीआई लोकपाल को भी शिकायत दी थी। जालसाजों ने दो बार में फर्जी चेक लगाकर काऊ सेस के खाते से ये रुपये निकाले थे। तीसरी बार चेक लगाने पर बैंक ने निगम से क्लियरेंस ली तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था। बाद में पुलिस ने मुंबई से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन

18 अक्तूबर 2021 को नगर निगम को अपने साथ ठगी की जानकारी हुई थी। जालसाजों ने फर्जी चेक पर नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी वीएस ठाकुर के हस्ताक्षर कर यह रकम उड़ाई थी। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि सेक्टर-37 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में नगर निगम का खाता है। 13 अक्तूबर को चेक नंबर 000093 से 98.51 लाख और 16 अक्तूबर को चेक नंबर 000094 से 22.50 लाख रुपये किसी हुसैन मुतारिक शेख को देने के लिए जारी करने के बारे में पूछा गया। इस पर अधिकारियों ने हैरानी जताते हुए रुपये निकालने के लिए चेक जारी करने से इनकार किया। इस पर बैंक की ओर से बताया गया कि 11 अक्तूबर को भी चेक के माध्यम से खाते से 28.51 लाख रुपये की निकासी हुई थी। उसके बाद निगम व बैंक प्रबंधन हरकत में आया। आयुक्त ने बताया कि प्रशासन की ओर से शराब पर काऊ सेस लगाया गया था, जो गोशालाओं और पशुओं के विकास कार्य पर खर्च होना है। नगर निगम का एमओएच विभाग गोशालाओं की देखभाल करता है, इसलिए काऊ सेस का सेविंग अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में खुलवाया गया था। चेक बुक निगम के पास थीं और जिस फर्जी चेक नंबर से रुपये निकाले गए थे, उसके असली चेक निगम के पास ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed