फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The ball is in the students court, will tell which medium give exam

गेंद छात्रों के पाले में, खुद बताएंगे किस माध्यम से देंगे परीक्षा

Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The ball is in the students court, will tell which medium give exam
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग व पंजाब के डिप्लोमा इंजीनियर छात्रों की परीक्षाएं दोनों माध्यम से होंगी। अधिकांश विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में हैं। संबंधित कॉलेज अगले सप्ताह छात्रों से फीडबैक लेंगे कि वह किस माध्यम से परीक्षा देना चाहते हैं।
विज्ञापन

डिप्लोमा के यह विद्यार्थी कई कॉलेजों से हैं। पिछले दिनों उन्हें पता लगा था कि उनकी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसका छात्रों ने विरोध किया और धरना-प्रदर्शन किया। एक दिन सड़क भी जाम की। रात को भी प्रदर्शन चला। इससे उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ तकनीकी एजुकेशन को आखिर में आदेश जारी करना पड़ा कि कॉलेज ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षा ले सकते हैं। अब कॉलेज विद्यार्थियों ने पूछने की तैयारी कर रहे हैं कि वह क्या चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि वह ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा देंगे, क्योंकि कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन के केस सामने आ गए हैं। ऐसे में छात्र अपने घर से ही परीक्षा देना चाहते हैं। परिवार भी विद्यार्थियों को कॉलेजों में अभी नहीं भेजना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed