फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The bad road of Himalaya Marg is inviting accidents, there is a danger of falling due to the spread of gravel on the road

Chandigarh News: हिमालय मार्ग की खराब सड़क हादसे दे रही दावत, सड़क पर गिट्टी फैलने से गिरने का खतरा

Sun, 03 Aug 2025 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The bad road of Himalaya Marg is inviting accidents, there is a danger of falling due to the spread of gravel on the road
चंडीगढ़। सेक्टर 8-9 के एयरफोर्स म्यूजियम लाइट पाॅइंट से आगे हिमालय मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ सीमा तक करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क कई जगह से टूटने के कारण बदहाल में है। यहां पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर सड़क बिल्कुल ठीक है। लेकिन कई जगह सड़क में काफी ज्यादा गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसके अलावा इस पूरी सड़क पर पेचवर्क का काम भी होना बाकी है।
विज्ञापन



सेक्टर 22-सी मार्केट के सामने भी बने गड्ढे



शहर की सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली सड़कों में से सेक्टर 22-सी की मार्केट के सामने वाली सड़क भी जगह-जगह से टूटने के कारण बहुत ज्यादा खराब हालत में है। यहां पर एक जगह 40 मीटर की दूरी में छोटे-बड़े कुल मिलाकर 30 से ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं। स्कूटी और बाइक सवार लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां सेक्टर-22 मार्केट के कारोबारियों का कहना है कि पहले भी पेचवर्क किया गया था। अब उसी जगह पर सड़क फिर से खराब होने लगी है।
विज्ञापन



चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सड़क हुई जर्जर



चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर बनी सड़क से आवाजाही करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह सड़क काफी ज्यादा खराब है। यहां सड़क पर ही गिट्टी फैली हुई है। ऐसे में दो पहिया वाहन सवार कभी भी गिर सकते हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक मुकेश ने बताया कि यहां पर स्कूटी सवार कई लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले सड़क अच्छी थी, अब बने गड़्ढे



शहर की सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। पहले कभी मध्य मार्ग और हिमालय रोड बहुत अच्छी होती थी और वाहन सरपट दाैड़ते थे। लेकिन अब इसमें भी जगह-जगह गड्ढे बनने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी जल्द मरम्मत होनी चाहिए। -अंकुश चड्ढा, स्थानीय निवासी
धीरे चलाने पड़ते हैं वाहन
सेक्टर-22सी की मार्केट के सामने मोहाली की ओर जाने वाली सड़क काफी ज्यादा खराब हालत में है। यहां से मोहाली की ओर चलते ही वाहन चालकों की अपने वाहन बहुत धीरे चलाने पड़ते हैं, क्योंकि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन का नुकसान हो सकता है। -गोपाल वाधवा, स्थानीय निवासी

तकरीबन सभी सड़केें खराब


चंडीगढ़ में तकरीबन सभी सेक्टरों की अंदर की और बाहरी सड़कों का बारिश के कारण बहुत ही बुरा हाल हो चका है। पहले हिमालय मार्ग से आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन अब यह सड़क भी खराब हो गई है और लोगों को परेशान होता पड़ता है। -कृति, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article