फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The auto gang to rob the passers control station

राहगीरों को लूटता था ऑटो गैंग, पकड़ा गया

Tue, 11 Mar 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
The auto gang to rob the passers control station
पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन जाने वाले राहगीरों को लूटने वाले ऑटो गैंग को दबोच लिया। तीनों की निशानदेही पर 10 मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन


इस गैंग ने सोमवार सुबह ही एक राहगीर से मोबाइल और एक अन्य से मोटरसाइकिल लूटा था। मौलीजागरां पुलिस के मुताबिक उन्होंने पांच लूट की वारदात को सुलझा लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पुलिस का उम्मीद है कि उनसे पूछताछ में कई और वारदात सुलझ सकती है।

मौलीजागरां चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने सोमवार सुबह साढ़े दस बजे नाका लगाया था। मौलीजागरां में नाके के दौरान पुलिस ने ऑटो नंबर एचआर 68ए-8309 को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ऑटो चालक भगाने लगा। पुलिस का शक हुआ और पीछा कर ऑटो को रुकवाया। उसमें तीन युवक थे। उनकी पहचान पंचकूला स्थित अभयपुर के मोहम्मद खान, अजय उर्फ मथुरा और माड़ीवाला टाऊन के अंकित के रूप में हुई।

गिरोह के तीनों सदस्यों ने पंचकूला से मौलीजागरां में शादी में शामिल होने आए राहंगीर से मोबाइल फोन रविवार शाम छह बजे लूटा था। इसके बाद गिरोह ने देर रात मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम दिया था।


हर महीने किराये पर ऑटो बदल लेते थे
पूछताछ में चला कि अंकित ऑटो चलाता है और अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात करता है। अंकित ने बताया कि लूट करने के लिए वह हर महीन ऑटो किराये पर लेकर बदल देता है ताकि पुलिस उन्हें न पकड़ सके। एक वारदात को सोमवार सुबह ही अंजाम दिया था।

इस दिन की लूट
30 जून, 2013 - मनीमाजरा में मोबाइल
5 फरवरी, 2014 - गैलेक्सी मोबाइल
- 24 फरवरी - मोबाइल फोन
- 10 मार्च - मोटरसाइकिल और फोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed