{"_id":"69d02a12acd8946c2a0d50e6","slug":"the-army-service-corps-will-face-gb-legends-in-the-final-of-the-maharaja-ranjit-singh-polo-tournament-chandigarh-news-c-16-pkl1079-986742-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: महाराजा रणजीत सिंह पोलो टूर्नामेंट के फाइनल में आर्मी सर्विस कोर का मुकाबला जीबी लेजेंड्स से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: महाराजा रणजीत सिंह पोलो टूर्नामेंट के फाइनल में आर्मी सर्विस कोर का मुकाबला जीबी लेजेंड्स से होगा
विज्ञापन
चंडीगढ़। महाराजा रणजीत सिंह पोलो टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में आर्मी सर्विस कॉर्प्स (एएससी) ने हरियाणा की टीम को 15-5 के भारी अंतर से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में एएससी की भिड़ंत मेजबान जीबी लीजेंड्स चंडीगढ़ से होगी। इंडियन पोलो एसोसिएशन और चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन की ओर से यह टूर्नामेंट नया गांव के समीप चंडीगढ़ पोलो क्लब में खेला जा रहा है।
शुक्रवार को हुए करो या मरो के इस मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शुरुआती खेल में चार गोल की बढ़त के साथ अच्छी पकड़ बनाई थी, लेकिन एएससी ने जोरदार पलटवार किया। सिपाही मुकेश गुज्जर के शुरुआती दो गोलों और कर्नल यतिंदर सिंह के शानदार प्रदर्शन ने मैच का रुख बदल दिया। पहले राउंड के अंत तक कर्नल यतिंदर ने सिपाही रविंदर सिंह के पास का फायदा उठाते हुए स्कोर 4-4 की बराबरी पर ला खड़ा किया।
दूसरे राउंड में हरियाणा के दीपक वालिया, सिपाही अमर सिंह और जतिंदर सिंह ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन आर्मी की अभेद्य रक्षापंक्ति के सामने उनकी एक न चली। कर्नल यतिंदर सिंह ने इस दौरान अपना दबदबा कायम रखते हुए कुल पांच गोल दागे, जबकि सिपाही रविंदर और मुकेश गुज्जर ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। एएससी ने इस राउंड में अपनी बढ़त को 12-4 कर हरियाणा को मुकाबले से लगभग बाहर कर दिया।
विज्ञापन
तीसरे और अंतिम राउंड में भी एएससी का एकतरफा जलवा बरकरार रहा। टीम ने तीन और गोल दागकर अपनी जीत सुनिश्चित की, जबकि हरियाणा की ओर से सिपाही अमर सिंह केवल एक गोल ही कर सके। मैच के समापन पर एएससी 15-5 से विजयी रही। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद किरण खेर ने हैट्स एंड बूट्स लेडीज स्पेशल इवनिंग के दौरान औपचारिक बॉल थ्र'''' कर मैच का शुभारंभ किया।