फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The application process for PU-CET is open till tomorrow; the entrance exam will be held from June 19 to 21.

Chandigarh News: पीयू-सीईटी के लिए कल तक आवेदन का मौका, 19 से 21 जून तक होगी प्रवेश परीक्षा

Mon, 08 Jun 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The application process for PU-CET is open till tomorrow; the entrance exam will be held from June 19 to 21.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पीयू-सीईटी (पीजी)-2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अभ्यर्थी 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन, फीस जमा करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा 19, 20 और 21 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन

पीयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पीयू-सीईटी (पीजी)-2026 के लिए आवेदन पत्र और प्रॉस्पेक्टस 8 मई से उपलब्ध हैं। उम्मीदवार 9 जून तक वेबसाइट पर लॉगिन आईडी बनाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसी दिन तक ऑनलाइन फीस जमा करने और फोटो, हस्ताक्षर सहित अन्य जानकारी अपलोड करने की भी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पीयू कर्मचारियों के बच्चों के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क रियायत से संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 10 जून तक जमा करनी होगी। एडमिट कार्ड 14 जून को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


15 जून को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म पूरा करने का अवसर
जो अभ्यर्थी समय पर आवेदन पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें 15 जून को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म पूरा करने का अवसर मिलेगा। वहीं, 16 जून को भी विशेष व्यवस्था के तहत विलंब शुल्क देकर रोल नंबर जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 19, 20 और 21 जून को चंडीगढ़, लुधियाना, होशियारपुर और मुक्तसर केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की आंसर शीट 23 जून को अपलोड की जाएगी जबकि आपत्तियां 25 जून तक भेजी जा सकेंगी। क्रॉस-ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। पीयू प्रशासन के अनुसार पीयू-सीईटी (पीजी)-2026 का संभावित परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed