{"_id":"68ec16594ec67cedf60b504f","slug":"the-aircraft-can-land-even-in-750-feet-visibility-chandigarh-news-c-16-pkl1091-843476-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 750 फीट दृश्यता में भी हो सकेगी विमान की लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 750 फीट दृश्यता में भी हो सकेगी विमान की लैंडिंग
Mon, 13 Oct 2025 02:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। विंटर सीजन में कोहरे से उड़ानों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) कैट-2 को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी इस अपग्रेडेड सिस्टम को कोरिया से मंगा रही है, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही है।
यह प्रक्रिया अगले चार से पांच माह में पूरी होने की उम्मीद है। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद आईएलएस कैट-2 सिस्टम 1200 फीट से कम दृश्यता में विमान लैंड कराने में सक्षम नहीं है।
नई तकनीक के लगने के बाद विमान 750 फीट दृश्यता में भी सुरक्षित रूप से लैंड कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर और जनवरी में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दृश्यता अक्सर 1000 फीट से भी नीचे चली जाती है जिससे कई उड़ानें रद्द करनी पड़ती हैं और एयरलाइंस व अथॉरिटी को नुकसान उठाना पड़ता है।