फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The air is very bad... AQI crosses 300 for the third day, it may rain today

Chandigarh News: हवा बेहद खराब... तीसरे दिन भी एक्यूआई 300 के पार, आज हो सकती है बरसात

Sat, 23 Dec 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
The air is very bad... AQI crosses 300 for the third day, it may rain today
चंडीगढ़। पिछले तीन दिन से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार बना हुआ है। शुक्रवार को सेक्टर-53 का एक्यूआई 320 से ज्यादा दर्ज किया गया। तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को भी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला से कम रहा। शिमला का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चंडीगढ़ का 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

शहर में सुबह और शाम को चलने वाली सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, जिसकी वजह से शहर की सर्दी शिमला को भी फेल कर चुकी है। मौसम केंद्र के अनुसार शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय धुंध भी रहेगी। शहर में प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। अगर बारिश हुई तो इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह और शाम को पड़ने वाली धुंध की वजह से एक्यूआई पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


बढ़ सकती है सांस के मरीजों की तकलीफ
एक्यूआई के बहुत खराब केटेगरी में होने से सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ सकती है। शुक्रवार को सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर सुबह एक्यूआई 330 के करीब दर्ज किया गया। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर के सभी इलाकों में हवा खराब में रही। दिवाली के बाद से अब एक्यूआई सबसे खराब दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। 500 से ऊपर कुछ भी गंभीर प्लस में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed