फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administration will implement 2.5 FAR in Industrial Area Phase-3.

Chandigarh News: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में 2.5 एफएआर लागू करेगा प्रशासन

Wed, 28 Jan 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The administration will implement 2.5 FAR in Industrial Area Phase-3.
चंडीगढ़। शहर के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को बढ़ाकर 2.5 तक लागू करने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। इसके साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में भी एफएआर को मौजूदा 0.75 से बढ़ाकर 2.0 करने की योजना है। प्रशासन के मुताबिक इस फैसले से चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश का माहौल मजबूत होगा और उद्योगों का पलायन मोहाली व पंचकूला की ओर रुक सकेगा।
विज्ञापन

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार एफएआर बढ़ने से उद्योगपतियों को सीमित जमीन पर अधिक निर्माण की सुविधा मिलेगी। अभी मौजूदा एफएआर 0.75 होने के कारण 1,000 वर्ग गज के प्लॉट पर केवल 750 वर्ग गज तक निर्माण की अनुमति है लेकिन एफएआर 2.5 लागू होने के बाद इसी प्लॉट पर करीब 2,500 वर्ग गज तक निर्माण संभव होगा। इससे अतिरिक्त मंजिलें बनाकर कार्यालय, वेयरहाउस, शोरूम और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

चार मंजिल तक निर्माण की संभावना
प्रशासन के एक अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में अधिकतम दो मंजिल तक निर्माण की अनुमति है, वह भी ऊंची फीस के साथ। वहीं फेज-3 में चार मंजिल तक निर्माण की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है। इससे जमीन का बेहतर उपयोग होगा और निवेशकों को अधिक रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ेगी। एफएआर बढ़ने से औद्योगिक संपत्तियों की कीमतों में भी इजाफा होने की उम्मीद है। एफएआर में बढ़ोतरी के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में सर्विस सेक्टर के लिए भी नियमों में ढील दी जा रही है। इससे मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, आईटी कंपनियां, फाइनेंस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के निवेशकों के लिए चंडीगढ़ में नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से 140 प्लॉटों की ई-नीलामी
एस्टेट ऑफिस अप्रैल से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में 140 औद्योगिक प्लॉटों की ई-नीलामी शुरू करेगा। ये प्लॉट 1 से 4 कनाल तक के होंगे। इसके अलावा फेज-1 और 2 में बचे प्लॉटों को भी ई-ऑक्शन में शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed