फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administration built a wall of goodness and said- don't give alms at the crossroads, donate here

Chandigarh News: प्रशासन ने बनाई नेकी की दीवार, कहा- चौराहों पर भीख न दें, यहां करें दान

Tue, 22 Oct 2024 06:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
The administration built a wall of goodness and said- don't give alms at the crossroads, donate here
चंडीगढ़। शहर में भिक्षावृत्ति को कम करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए यूटी प्रशासन ने सोमवार को बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत चार जगहों पर नेकी की दीवार बनाई गई है। प्रशासन ने लोगों ने आग्रह किया है कि वह चौक-चौराहों लोगों को भीख देने की जगह यहां दान करें। वो जो दान करेंगे, उसे असल में जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। इससे बाल श्रम और मानव तस्करी की चेन को भी चोट पहुंचेगी। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में बनी नेकी की दीवार में सामान दान कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने भी दान किया। पुलिस विभाग, मानव तस्करी रोधी इकाई और केंद्र शासित प्रदेश बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से बचाव अभियान चलाएगा। आबकारी विभाग सड़क पर भीख मांगने और शोषण पर अंकुश लगाने के लिए बाजार क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएगा। स्कूली शिक्षा विभाग भिक्षावृत्ति के सामाजिक प्रभावों के बारे में बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूलों में जागरूकता बढ़ाएगा। इसके अतिरिक्त, एनएसएस स्वयंसेवक जागरूकता फैलाने और भिक्षा देने को हतोत्साहित करने के लिए फ्लैश मॉब के माध्यम से जनता को शामिल करेंगे। सलाहकार राजीव वर्मा ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भिखारियों को भिक्षा न दें और सड़कों, ट्रैफिक सिग्नल और गोल चक्कर में बच्चों से चीजें न खरीदें ताकि भीख, बाल तस्करी और बाल श्रम की समस्याओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि नामित नेकी की दीवार स्थानों पर किए गए दान से जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में खुशी आएगी। उन्होंने कहा सभी लोग मिलकर काम करेंगे, तभी शहर को भिखारियों से मुक्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed