फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused of cheating a woman of 91 thousand rupees in the name of sending her abroad was arrested

Chandigarh News: महिला को विदेश भेजने के नाम पर 91 हजार की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 03:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating a woman of 91 thousand rupees in the name of sending her abroad was arrested
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर महिला से 91 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मनीमाजरा के मोरी गेट निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में रामदरबार फेज-1 के मकान नंबर-1059 निवासी सुनीता गिल पत्नी प्रताप सिंह ने बीते 4 सितंबर को आईसीएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने यूएसए जाने के लिए वीजा लगवाने के संबंध में मोरीगेट के हाउस नंबर-1078/1 के रहने वाले विशाल से संपर्क किया था। उसने कहा था कि उनकी कंपनी पहले भी कई लोगों को वर्क, स्टडी व अन्य वीजा पर विदेश भेज चुकी है और वह उसे भी अपनी कंपनी के जरिए यूएसए का वीजा दिलवा देगा। महिला ने बताया कि उसने विशाल को सारे दस्तावेज दिए और इसके एवज में उसने अलग-अलग किस्तों में करीब 91 हजार रुपये भी ले लिए। लेकिन पैसे लेने के बाद न तो वीजा दिया गया और न ही पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर 7 नवंबर को ही पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में आरोपी विशाल सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी थी। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया और उससे आगामी पूछताछ शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी एक इमिग्रेशन कंपनी में नौकरी करता है और लोगों को विदेश भेजने के जरिए धोखाधड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed