फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused escaped while being taken to court, causing panic among the police.

Chandigarh News: अदालत ले जाते समय आरोपी भागा, पुलिस में मचा हड़कंप

Sun, 04 Jan 2026 06:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
The accused escaped while being taken to court, causing panic among the police.
-केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक पेशी के दौरान भागा, एसएचओ ने दोबारा पकड़ने का दावा किया
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। राजपुरा के थाना सदर पुलिस ने किसानों की मोटरों से केबल तार चोरी कर तांबा निकालकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिंकू कुमार और सूरज कुमार, दोनों निवासी जनसुआ के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय आरोपी रिंकू कुमार पुलिस पार्टी से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया।

थाना सदर में तैनात एएसआई हरविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ जनसुआ बस स्टैंड के नजदीक गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि किसानों की मोटरों से केबल चोरी कर उन्हें जलाकर तांबा निकालने और बेचने वाले दोनों आरोपी आलमपुर के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से 12 किलो तांबे की तारों सहित काबू कर लिया। थाना सदर के एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि पेशी के दौरान फरार हुए आरोपी रिंकू कुमार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed