फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The 5th Khelo Masters Games concludes in Chandigarh with a grand finale, with Delhi, Punjab and Haryana dominating and displaying a spirit of sportsmanship.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 5वीं खेलो मास्टर्स गेम्स का भव्य समापन दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का दबदबा, खेल भावना की दिखी मिसाल

Mon, 23 Mar 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The 5th Khelo Masters Games concludes in Chandigarh with a grand finale, with Delhi, Punjab and Haryana dominating and displaying a spirit of sportsmanship.
चंडीगढ़। मास्टर्स गेम्स फेडरेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ''''5वीं खेलो मास्टर्स गेम्स'''' का आज चंडीगढ़ में शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और तैराकी के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। देशभर से आए 30 वर्ष से लेकर वरिष्ठ आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और खेल कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

फुटबॉल: दिल्ली और उत्तराखंड की जीत
फुटबॉल के 50+ आयु वर्ग के फाइनल में दिल्ली की टीम ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, 40+ वर्ग में उत्तराखंड ने हरियाणा की मजबूत टीम को कड़े संघर्ष में 1-0 से मात देकर खिताब जीता।
विज्ञापन




हॉकी: पंजाब के ''''शेरों'''' का जलवा
हॉकी में पंजाब की टीमों का दबदबा रहा। पंजाब ने कुल तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी बादशाहत कायम की। 40+ पुरुष वर्ग के फाइनल में ''''पंजाबी शेर'''' ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 40+ वर्ग में भी पंजाब ने बाजी मारी। उधर, तमिलनाडु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40+ और 50+ दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी और बास्केटबॉल: हिमाचल और हरियाणा चमके
कबड्डी में हिमाचल प्रदेश की टीम ओवरऑल चैंपियन रही, जिसने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र की टीम एक स्वर्ण (30+) और चार रजत पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।


बास्केटबॉल के 50+ वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता। मेजबान चंडीगढ़ ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 40+ और 60+ वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि 30+ वर्ग में हिमाचल को हराकर सोना जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed