कांग्रेस पर बरसे ठाकुर, बोले- जो 14 साल में नहीं हुआ वो 10 महीने में कर दिखाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘यहां से सांसद किरण खेर हमारी, देश के प्रधानमंत्री हमारे हैं। केंद्र में सरकार भी हमारी है। आप एक बार जगतार जग्गा को पार्षद तो बनाओ और फिर आप के काम हम करके दिखाएंगे।
यह बात भाजपा सांसद और बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मनीमाजरा में कही। अनुराग ठाकुर सोमवार को मनीमाजरा के माडर्न कॉम्प्लेक्स में भाजपा के वार्ड नंबर-25 के प्रत्याशी जगतार सिंह जग्गा की सभा में भाग लेने पहुंचे थे।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि जहां एक ओर यहां से सांसद रहे पवन बंसल ने केंद्र में रेल मंत्री रह कर भी जो माडर्न कॉम्प्लेक्स का अंडर पास नहीं बना पाए थे, वहीं जगतार जग्गा ने सांसद किरण खेर से मिलकर रेलवे अंडर पास की योजना को पास करवा लिया।
उन्होंने कहा कि जग्गा में आप के विकास कार्य करवाने का दम है। जब जग्गा पार्षद बन जाएगा तो एक अधिकार के साथ अनुराग ठाकुर के पास आएगा और जिस मंत्री के पास जाना पड़ेगा, तो आपका बेटा अनुराग, जग्गा के साथ जाकर आपके इलाके लिए पैसा पास करवा कर लाएंगे।
वहीं माडर्न कॉम्प्लेक्स की पार्किंग की समस्या का समाधान जो 14 साल तक कांग्रेस के मेयर नहीं करवा पाए। आप को जग्गा उसका हल करके दिखाएंगे।
भाजपा को जीताओ, मैं आऊंगा चाय पीने
‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास कार्य करवाकर देश की छवि बदल दी है और देश निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।’ ये कहना है भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का। अनुराग ठाकुर नगर निगम चुनाव के संदर्भ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवादियों को मिलने वाली फंडिंग और कालाधन धारकों पर नकेल कसी गई है, जबकि कांग्रेस के शासन काल में देश घोटालों की तरफ आगे बढ़ा था।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने कांग्रेस शासन को 14 साल के बनवास की तरह झेला है। कांग्रेस जो विकास कार्य 14 वर्षों में नहीं करवा पाई वे भाजपा ने 10 माह में कर दिखाया।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा है और चंडीगढ़ में सांसद भी भाजपा की ही है, ऐसेे में यदि नगर निगम में भी भाजपा के पार्षद जीतकर आते हैं तो विकास कार्य को नई ऊंचाई मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान सिर्फ घोटाले ही किए हैं और इसके विपरीत भाजपा ने अपने 10 महीनों के कार्यकाल में शहर में उन विकास कार्यों को पूरा किया है जो काफी समय से लंबित पड़े हुए थे।
भाजपा को जीताओ, मैं आऊंगा चाय पीने
पलसौरा में भाजपा उम्मीदवार सतीश कैंथ के समर्थन में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा को जीताओ, मैं फिर यहां पर रहने वाले हिमाचल के लोगों के साथ चाय पीने के लिए आएंगे।