{"_id":"56fbeebb4f1c1b3e68f0036c","slug":"thailand-shoping-festival-30-company-products-available-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बिकने लगा थाईलैंड का सामान, सस्ते की आस न रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बिकने लगा थाईलैंड का सामान, सस्ते की आस न रखें
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
थाई फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महकती कैंड्लस, शानदार फ्लोटिंग फ्लावर, स्टोन और आर्टिफिशियल ज्वैलरी के शानदार कलेक्शन के बीच शहर में पांच दिवसीय थाईलैंड शॉपिंग फेस्टिवल का शुभारंभ बुधवार को हुआ। थाईलैंड फेस्ट शहर में पहले भी आयोजित होता रहा है। यहां हर बार अच्छी खासी संख्या में लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं। वर्किंग डे और पहला दिन होने के कारण उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं उमड़ी, लेकिन अगले दिनों में यहां शॉपिंग के लिए अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
सीआईआई और डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स, गवर्नमेंट ऑफ थाईलैंड के सहयोग से सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन में आयोजित फेस्टिवल का उद्घाटन गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर थाईलैंड के कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति की झलक पेश की। यह फेस्टिवल तीन अप्रैल तक चलेगा। इसमें थाईलैंड की 30 कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स लेकर आईं हैं। इनमें आर्टिफिशियल फ्लोटिंग फ्लावर, थाईलैंड के खास स्पा और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज मौजूद हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा यहां स्टोन और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी बड़ी रेंज हैं। इसे लेकर महिलाओं में खास क्रेज रहा। फेस्ट में थाई निर्मित घरेलू और काम की चीजें यहां मौजूद हैं।
सस्ते प्रोडक्ट्स की उम्मीद न करें
अगर आप फेस्टिवल में सस्ते प्रोडक्ट्स खरीदने की उम्मीद से जा रहे हैं तो इसे भूल जाएं। यहां मिलने वाले थाई प्रोडक्ट्स की कीमतें उम्मीद से काफी अधिक हैं। बात चाहे आर्टिफिशियल और स्टोन ज्वैलरी की हो या आर्टिफिशियल फ्लावर्स की। सबकी कीमतें आसमान छूने वाली हैं।