फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Paramjeet Singh Bhyora brought to GMSH-16 under tight security

Chandigarh News: कड़ी सुरक्षा में जीएमएसएच-16 लाया गया आतंकी परमजीत सिंह भ्यौरा

Sat, 18 Jan 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Paramjeet Singh Bhyora brought to GMSH-16 under tight security
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल से कड़ी सुरक्षा में चंडीगढ़ पुलिस जीएमएसएच-16 लेकर पहुंची। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार की देखरेख में भ्योरा के पेट का अल्ट्रासाउंड करवाया गया। सूत्रों का कहना है कि भ्योरा के पेट में इन्फेक्शन थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा था। इसे लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से इजाजत मांगी गई थी। हाईकोर्ट से इजाजत मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस शुक्रवार सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा में बुड़ैल जेल से सेक्टर-16 अस्पताल लेकर आई। इस दौरान अस्पताल में भारी पुलिस सुरक्षा बल तैनात रहा। करीब डेढ़ साल बाद भ्योरा जेल से बाहर आया। इससे पहले वर्ष 2023 में वह रोपड स्थित अपने गांव भ्योरा अपनी मां के अंतिम संस्कार पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed