{"_id":"659c0dffb9f877d68f0b633c","slug":"terrorist-gurpatwant-singh-pannuh-threatened-to-close-airports-from-amritsar-to-ayodhya-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आतंकी पन्नू ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दी धमकी, अमृतसर-अयोध्या एयरपोर्ट बंद करने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आतंकी पन्नू ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दी धमकी, अमृतसर-अयोध्या एयरपोर्ट बंद करने की बात कही
Mon, 08 Jan 2024 08:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:30 PM IST
सार
अमेरिका में बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एयर इंडिया के बाद अब उसने अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का सरगना व आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एक वीडियो जारी कर एक समुदाय को भड़काने की कोशिश की। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पन्नू ने अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की धमकी भी दी है। उसने एक समुदाय के लोगों को उर्दिस्तान की मांग रखने को कहा है। इससे पहले भी पन्नू ने संसद पर हमले की धमकी दी थी। वह एयर इंडिया की उड़ानें बंद करवाने की धमकी भी दे चुका है।
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते और बार-बार भारत को तोड़ने की बात करने वाले आतंकी पन्नू का नाम बीते साल ही दूसरी बार गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के साथ जोड़ा गया था। गृह मंत्रालय ने 2019 में एसएफजे पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके एक साल बाद 2020 में पन्नू को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया गया था।
विज्ञापन