फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorism: A conspiracy hatched in three Pakistani universities to spread terror, a crash course against India

Terrorism: आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान के तीन विश्वविद्यालयों में रची साजिश, भारत के खिलाफ कराया क्रैश कोर्स

Thu, 05 Feb 2026 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष तिवारी, चंडीगढ़
आशीष तिवारी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 04:11 AM IST
सार

इसमें इस्लामाबाद स्थित द इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज, सिंध एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और फैसलाबाद की यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड सोशल स्टडीज शामिल थी। इन सभी सेंटर्स में पाकिस्तान ने सेना अधिकारियों से लेकर आईएसआई और लश्कर-ए-ताइबा से लेकर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकियों को शामिल किया था।

विज्ञापन
Terrorism: A conspiracy hatched in three Pakistani universities to spread terror, a crash course against India
सिंध एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी - फोटो : linkedin.com

विस्तार

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के साथ दुनिया भर में कैसे माहौल खराब किया जाए इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान के भीतर पिछले सप्ताह 36 घंटे का आतंक का एक क्रैश कोर्स कराया गया। यह क्रैश कोर्स पाकिस्तान की तीन प्रमुख यूनिवर्सिटी के भीतर आयोजित हुआ।

विज्ञापन


इसमें इस्लामाबाद स्थित द इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज, सिंध एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और फैसलाबाद की यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड सोशल स्टडीज शामिल थी। इन सभी सेंटर्स में पाकिस्तान ने सेना अधिकारियों से लेकर आईएसआई और लश्कर-ए-ताइबा से लेकर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकियों को शामिल किया था।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ तैयार किए गए 36 घंटे के क्रैश कोर्स के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी से लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में अपनी स्लीपर सेल के माध्यम से माहौल खराब करने की पूरी योजना बनाई थी। हालांकि बुधवार की सभी नापाक कोशिशें नाकाम कर दी गई हैं जबकि बृहस्पतिवार की सभी साजिशों की जानकारी खुफिया एजेंसी से लेकर सुरक्षा बलों के पास पहुंच चुकी है। भारत के खिलाफ रची गई इस साजिश के प्रमाण अमर उजाला के पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की तीन यूनिवर्सिटी में रची साजिश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और उसकी सरकार ने भारत के खिलाफ 4 फरवरी यानी बुधवार को दिन में 11 बजे  नीलम वैली समेत लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और कराची में एक रैली का भी आयोजन किया था। हालांकि भारत के खिलाफ यह रैली पूरी तरह से फ्लॉप रही। दरअसल इसके पीछे बहुत बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि पाकिस्तान अपने देश में ही गृह युद्ध जैसी स्थिति से जूझ रहा है। दरअसल यह युद्ध उसके अपने ही देश के बलोच लड़ाकों की वजह से बना हुआ है। 

आतंक का कोर्स
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्रैश कोर्स में सीमा पर बसे मदरसों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को प्रशिक्षण दिया कि कैसे हमें हथियारबंद लोगों को पनाह देनी है। इसके अलावा कश्मीर घाटी में स्लीपर सेल के लोगों को पनाह देने के लिए घरों के दरवाजे हमेशा खोले रखने के लिए कहा गया।

  • सूत्रों के मुताबिक मदरसों और अन्य स्कूलों के बच्चों को पेंटिग्स से लेकर गायन प्रतियोगिता और निबन्ध लेखन प्रतियोगिता कराके भारत के खिलाफ जहर बोने को कहा गया। इसके अलावा टेरर मॉड्यूल का प्रशिक्षण लेने वालों को बताया गया कि उनको आतंकी संगठनों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए बॉर्डर इलाकों में जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed