फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror of leopard in chandigarh

सावधान! चंडीगढ़ में शावक के साथ घूम रहा है तेंदुआ

Mon, 02 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
terror of leopard in chandigarh

धनास के कुछ इलाकों में पंजों के ताजे निशान और बिखरे खून दिखे, जिससे एक हफ्ते से फैली तेंदुए की दहशत और बढ़ गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के अलावा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पंजों की जांच की, जिसमें सामने आया कि सड़क पर बिखरा खून कुत्ते का है, जबकि पंजों के निशान तेंदुए और उसके शावक के हैं।

विज्ञापन


फॉरेस्ट ऑफिसर का कहना है कि अब तक  जो सूचनाएं मिली हैं, उनके मुताबिक इस इलाके में तेंदुआ है और उसके साथ एक शावक भी है। धनास के पास हाउसिंग कॉलोनी के पास तेंदुए के पंजों के ताजे निशान मिले हैं। गनीमत यह है कि अब तक किसी व्यक्ति पर हमला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


करीब एक हफ्ते पहले बोटेनिकल गार्डन में तेंदुए के निशान मिले थे। उसके बाद फॉरेस्ट प्रशासन की ओर से गार्डन में पिंजरा लगाया गया। तेंदुआ वहां तो नहीं आया, लेकिन गार्डन के सामने के जंगल में उसके निशान मिले। इसके बाद वहां भी पिंजरा लगाया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारंगपुर, खुड्डा लाहौरा व धनास में ज्यादा दहशत

terror of leopard in chandigarh

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से इलाके में घोषणा करवाई गई है कि शाम के वक्त बच्चों को बाहर न घूमने दें। खासकर जंगल की ओर से उन्हें अकेले न जाने दें। अब तक जो भी निशान मिले हैं, उसके मुताबिक सारंगपुर, खुड्डा लाहौरा व धनास का इलाका तेंदुए के डर से प्रभावित है।

बताया जा रहा है कि आसपास के इलाके में कुत्तों की संख्या में काफी कमी आई है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ ही कुत्तों को शिकार बना रहा है।

कुछ लोग कुत्ते को भी बता रहे तेंदुआ
इलाके के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किसी व्यक्ति का एक जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पिछले दिनों गायब हो गया था। उसकी कद काठी काफी हद तक तेंदुए से मिलती है। लोग उसे भी तेंदुआ समझ रहे हैं, लेकिन जिन निशानों के बारे में फारेस्ट डिपार्टमेंट पुष्टि कर रहा है, फिर आखिर वे निशान किसके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed