फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tent collapses during wedding ceremony, two injured including DGP of Chandigarh

Chandigarh: शादी समारोह में गिरा टेंट, चंडीगढ़ के DGP व उनकी पत्नी घायल, PGI के ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

Sun, 12 Feb 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनके सिर में टांके लगाने पड़े हैं। लेक क्लब में तेज हवा से हादसा हुआ। दोपहर में लगभग एक बजे डीजीपी और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Tent collapses during wedding ceremony, two injured including DGP of Chandigarh
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : PTI

विस्तार

चंडीगढ़ के लेक क्लब में रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन समेत कुछ मेहमानों के ऊपर टेंट गिर गया। हादसा तेज हवा के कारण हुआ। इसमें डीजीपी और उनकी पत्नी को चोटें आईं। पुलिसकर्मी तत्काल दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करने के बाद डीजीपी का छोटा ऑपरेशन किया गया। उनके सिर में टांके लगाने के बाद डॉक्टरों ने अपनी देखरेख में रखा है। घायल पत्नी का भी इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया गया। इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-3 के थाना प्रभारी सुखदीप सिंह की बेटी की शादी थी। लेक क्लब पर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। टेंट से लेकर कैटरिंग की व्यवस्था बाहर से ही की गई थी। लेक क्लब रेस्टोरेंट के सामने टेंट लगाया गया था। रविवार को काफी तेज हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य दिनों में भी लेक क्लब रेस्टोरेंट के सामने वाले हिस्से पर हवा का दबाव ज्यादा रहता क्योंकि वह चारों ओर से खुला हुआ है। दोपहर में लगभग एक बजे डीजीपी और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान हवा के तेज झोंके से टेंट उखड़ गया और नीचे खड़े मेहमानों पर गिर गया। इस हादसे में डीजीपी को ज्यादा चोट लग गई।


हादसे में डीजीपी प्रवीर रंजन और उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं थीं, दोनों को पीजीआई लाया गया। डीजीपी को सिर में चोट लगी है। उन्हें इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में कुछ टांके लगाए गए हैं। फिलहाल दोनों लोग बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। -कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता, पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed