फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tennis league, minarva tennis sacademy chandigarh, sport, chandigarh tennis

मिनर्वा के पास आईलीग के फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका

Wed, 18 May 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
tennis league, minarva tennis sacademy chandigarh, sport, chandigarh tennis
चंडीगढ़ में टेनिस टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
मिनर्वा एकेडमी चंडीगढ़ के लिए आईलीग के फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए सुनहरा मौका होगा। इसकेलिए उसे मणिुपर के निरोका फुटबाल क्लब को हराना होगा। आईलीग केफाइनल राउंड के लिए यह मुकाबला मिनर्वा एकेडमी और निरोका फुटबाल क्लब के बीच खेला जाना है। यह मैच सेक्टर 17 स्थित फुटबाल स्टेडियम में वीरवार को शाम चार बजे खेला जाना हैं।
विज्ञापन


मिनर्वा एकेडमी ने अभी तक आठ मुकाबले खेले हैं। जिनमें चार में जीत दर्ज की और एक मैच  हार गई। इसके अलावा तीन मैच ड्रा रहे। इस तरह अंक तालिका में वह कुल 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुई है। दूसरी तरफ निरोका फुटबाल क्लब ने अभी तक सात मैच खेल है। इनमें तीन में जीत, दो में हार, दो ड्रा के साथ कुल 11 अंक बनाकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


मैच से पहले बुधवार को एक प्रेस वार्ता में मिनर्वा के कोच सुरिंदर ने कहा कि कल का मैच हमारे लिए काफी अहम रहने वाला हैं। इसे हर हालत में जीतना होगा तभी फाइनल में जगह बना पाएंगे। कप्तान करीम अहमद ने कहा कि आईलीग में हमारी टीम अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निरोका फुटबाल क्लब में तीन विदेशी खिलाड़ी भी शुमार हैं। इस टीम के हेड कोच गिफ्ट रैखन ने बताया कि खिलाड़ी मैच जीतने के लिए जोर लगा देंगे, क्याेंकि इस मैच के बाद ही हमारी टीम ऊपरी क्रम में पहुंच पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed