फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tender kept rules aside, DM removed, 6 more officers on radar

Chandigarh News: नियमों को ताक पर रख दिये टेंडर, डीएम को हटाया, 6 और अधिकारी रडार पर

Thu, 08 Aug 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Tender kept rules aside, DM removed, 6 more officers on radar
हैफेड में करोड़ों रुपये का घोटाला : आरोप, ऐसे राइस मिलों को धान अलाट किया जो अस्तित्व में ही नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) में करोड़ों रुपये का धान और क्रेट घोटाला सामनेे आया है। आडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद सरकार ने करनाल हैफेड के डीएम ऊधम सिंह को हटा दिया है और उनको पंचकूला मुख्यालय पर अटैच कर दिया है। साथ ही इस मामले में 6 और अधिकारियों और कर्मचारी सरकार के रडार पर आ गए हैं। इन अधिकारियों की भूमिका को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो, हैफेड की आंतरिक विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग की टीमें जांच में जुट गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में जल्द ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। करनाल के शेरगढ़ टापू निवासी हरपाल सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ विभागीय मंत्री महिपाल ढांडा को शिकायत दी थी। आरोप है कि हैफेड के अधिकारियों ने मिलीभगत के चलते ऐसी चावल मिलों को धान की पिराई के लिए धान दे दिया, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। करनाल की रामा राइस मिल में बिजली का कनेक्शन नहीं होने के बावजूद उसे चावल तैयार करने के लिए धान दिया गया। घरौंडा की बजाज राइस मिल दो साल पहले बिक चुकी थी, लेकिन उसे चावल बनाने के लिए धान अलाट कर दिया गया। जांच में सामने आया कि 2019 से 2021 तक सहकारी समितियां करनाल के प्रबंधक पद पर रहते हुए डीएम हैफेड ऊधम सिंह ने पिता-पुत्र की एक ही फर्म को लगातार तीन साल तक वुडन क्रेट के करोड़ों रुपये के टेंडर देकर अनियमितताएं बरती हैं। सहकारिता मंत्री महिला ढांडा का कहना है कि विभागीय एजेंसिय़ों की जांच की रिपोर्ट तलब की गई है, जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed