{"_id":"69348f473f0f9aad4c0c288d","slug":"temporary-changes-in-the-division-of-work-in-the-administration-chandigarh-news-c-16-pkl1091-890491-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रशासन में कार्य विभाजन में अस्थायी बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रशासन में कार्य विभाजन में अस्थायी बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने कार्मिक सचिव स्वप्निल एम. नाइक के 6 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक अवकाश पर रहने के कारण विभागीय कार्यों में अस्थायी बदलाव किए हैं। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस प्रेरणा पुरी को सचिव हाउस अलॉटमेंट कमेटी तथा चेयरमैन सिटको का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस प्रदीप कुमार को सचिव पर्सोनल और सचिवालय एस्टैब्लिशमेंट की जिम्मेदारी दी गई है जबकि अनुराधा एस चगती को सचिव हॉस्पिटैलिटी का प्रभार सौंपा गया है। ये व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों के मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त लागू रहेंगी। ब्यूरो