फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temples decorated on Navratri, doors of the temple opened at 3.30 in the morning

Chandigarh News: नवरात्र पर सज गए मंदिर, सुबह साढ़े तीन बजे ही खुल मंदिर के कपाट

Sun, 15 Oct 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Temples decorated on Navratri, doors of the temple opened at 3.30 in the morning
चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होंगे। घरों और मंदिरों में आराधना के स्वर गूंजेंगे। शहर के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिर कमेटियों ने तैयारी पूरी कर ली है। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, सुंदरकांड पाठ और महिला संकीर्तन मंडलियों की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर कमेटियां भगवती जागरण करेंगी। घर में पूजन के लिए माता के भक्तों ने पूजा सामग्री की खरीदारी की। इस दौरान शहर के बाजारों में काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


मंदिर में नवरात्र पर हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। कलश स्थापना की जाएगी। महिला संकीर्तन मंडली हर रोज कीर्तन करेंगी। शाम में सामूहिक आरती होगी। मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि 21 अक्तूबर को माता की चौकी का आयोजन होगा। सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में कलश स्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। महिला मंडल की ओर से कीर्तन का आयोजन होगा। नौ दिनों का मंदिर की ओर से कीर्तन की बुकिंग हो चुकी है। मंदिर में अष्टमी और नवमी को कंजक पूजन होगा। मंदिर कमेटी की ओर से कंजक और पूजन सामग्री भक्तों को पूजा के लिए उपलब्ध कराएं जाएंगे।
विज्ञापन




सेक्टर- 20 के गुग्गा माड़ी मंदिर में दुर्गाशप्तसती का पाठ होगा। मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि महिलाएं दुर्गा स्तुति की पाठ करेंगी। सेक्टर-20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह कलश स्थापना के बाद पूजन होगा। मंदिर का कपाट सुबह 3.30 बजे ही खुल जाएगा। मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष एमएस मनोचा ने बताया कि शाम में शेरावाली की महाआरती होगी। सेक्टर-22 के श्री सनातन धर्म मंदिर के महामंत्री डीपी सूरी ने बताया कि मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। कलश स्थापना के उपरांत दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में रामचरित मानस का पाठ होगा। महिला संकीर्तन मंडली कीर्तन करेगी। नवमी को रामायण जी का भोग डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्तमी को माता की चौकी होगी
सेक्टर-23 के प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान राजीव करकरा ने बताया कि नवरात्र में हर रोज रामचरित मानस का पाठ होगा। पाठ से पहले माता की पूजा और कलश स्थापना होगी। दोपहर में कीर्तन और शाम में आरती होगी। सप्तमी को मंदिर में माता की चौकी का आयोजन होगा। सेक्टर-24 के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी के प्रबंधक गोविंद हरि ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना होगी। हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। शाम में आरती होगी। दुर्गा नवमी पर माता की चौकी का आयोजन होगा। इसके उपरांत भंडारा का आयोजन होगा।



लोगों ने की जमकर खरीदारी...
माता के भक्तों ने जमकर खरीदारी की। सेक्टर 20 के गुग्गामाड़ी मंदिर ओर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ लगते दुकानों में सुबह से ही पूजन सामग्री खरीदने की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति, चुनरी, माता की मृर्ति, पान पत्ता, पंचमेवा, सिंदूर, जौ और सहित अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी की। पवन इंपोरियम के पवन शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed