फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature rises 7 degrees in four days

बारिश नहीं होने से बढ़ने लगा तापमान, चार दिनों में बढ़ा 7 डिग्री पारा

Fri, 12 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises 7 degrees in four days
चंडीगढ़। चंडीगढ़ का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक वृद्धि हुई है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.9 पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई राहत नहीं दिख रही है। जून के पहले सप्ताह में बारिश और हवाओं से मौसम ठंडा रहा। जून में भी लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो पाया। पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को अधिकतम पारा 39.3 तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम पारा 26 डिग्री तक रहने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि आठ जून तक हुई बारिश के कारण चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31.6 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में बढ़ा पारा
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
11 जून 37.9 26.0
10 जून 37.6 26.2
09 जून 35.7 25.9
08 जून 31.6 23.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed