फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperature falls in Haryana due to cold wave and rain

शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत, हरियाणा में भारी ओलावृष्टि, पंजाब में आंधी-बारिश की चेतावनी

Thu, 16 Jan 2020 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jan 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Temperature falls in Haryana due to cold wave and rain
गोहाना में भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान।

हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत हरियाणा के कई इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इधर, सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गईं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा में 20 जनवरी तक घने कोहरे छाने की चेतावनी जारी करते हुए 17 और 18 जनवरी को भी छिटपुटबारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन

 
हरियाणा में आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने शाम तक ठंड इस कदर बढ़ा दी कि कोल्ड डे जैसी स्थितियां फिर सामने आ गईं। शीत लहर के चलते हिसार और रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हुई बारिश जहां फसलों को संजीवनी दे गई। वहीं गोहाना क्षेत्र के गांवों में दोपहर बाद सात-आठ मिनट में डेढ़ से दो इंच तक ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन


इससे सब्जियां व सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। खेतों और सड़कों पर पहाड़ों की बर्फबारी का नजारा दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसी ओलावृष्टि नहीं देखी है। इसके अलावा सोनीपत में 2 एमएम तो गोहाना में 3 एमएम बारिश भी हुई। कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. अनिल सहरावत का कहना है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में चौथी बार आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में दिन भर बादल छाये रहे। रोहतक, झज्जर, सोनीपत, करनाल, रेवाड़ी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा में 4.4 डिग्री तो अधिकतम हिसार में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 हिसार में पिछले चार दिनों में दिन के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। करनाल समेत कई इलाकों में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता केवल 50 मीटर रही। इसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और ट्रेनें भी देरी चलीं।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 17 जनवरी को भी कहीं-कहीं बादल या गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 20 जनवरी की रात भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा, हालांकि इन हलचलों का ज्यादा असर हरियाणा में नहीं दिखेगा। इस दौरान सिर्फ बादलों का आना जाना जारी रहेगा। 

चंडीगढ़ में मौसम खराब होने से नहीं पहुंच सके सीएम
एचएयू और जीजेयू के कार्यक्रमों में शिकरत करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हिसार आना था मगर चंडीगढ़ में मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री के न आने पर एचएयू में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक हॉस्टल व दीनदयाल उपाध्याय जैविक खेती उत्कृष्ट केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। 

श्रीनगर में 15 उड़ानें रद्द

श्रीनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते 15 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सुबह एयर ट्रैफिक प्रभावित रहा। घाटी में पूरी रात बर्फबारी होती रही। जम्मू और लद्दाख के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।

पंजाब, राजस्थान में आंधी, बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश हो सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर         अधिकतम     न्यूनतम 
  • अंबाला       15.0           6.9
  • हिसार        12.9           5.5
  • नारनौल     16.0          7.5
  • करनाल     14.0           8.0
  • सिरसा      13.2           4.4
  • भिवानी     16.1          6.1
  • रोहतक     13.3          8.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed