{"_id":"6ada7804f65b314ca80c343f","slug":"teenager-murdered-over-a-grudge-stemming-from-an-instagram-post-bullets-fired-at-his-auto-rickshaw-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1157126-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंस्टाग्राम पोस्ट की रंजिश में किशोर की हत्या, ऑटो पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंस्टाग्राम पोस्ट की रंजिश में किशोर की हत्या, ऑटो पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पोस्ट की रंजिश में किशोर की हत्या, ऑटो पर बरसाईं गोलियांडेढ़ साल से चल रही थी दुश्मनी, सेक्टर-44 में झगड़े के बाद बाइक से किया पीछा; सेक्टर-22 में सनातन धर्म मंदिर के पास वारदात
ऑटो में अनिकेत के साथ सवार था नाबालिग दोस्त, चालक के कंधे में लगी गोली; एक आरोपी काबू, मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में दबिश
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालने को लेकर डेढ़ साल पहले शुरू हुई रंजिश वीरवार रात हत्या में बदल गई। सेक्टर-22 में सनातन धर्म मंदिर के पास बाइक सवार हमलावरों ने ऑटो पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें सेक्टर-22 निवासी अनिकेत की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक के कंधे में गोली लगी। वारदात के पीछे अनिकेत और मुख्य आरोपी के बीच पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। दोनों पहले सेक्टर-46 के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बाद में अनिकेत सेक्टर-44 के एक निजी स्कूल में दाखिल हो गया। मुख्य आरोपी और मृतक किशोर 11वीं-12वीं में पढ़ते थे।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार को सेक्टर-44 में दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद अनिकेत अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ ऑटो में सवार होकर सेक्टर-22 स्थित घर लौट रहा था। आरोप है कि मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर ऑटो का पीछा करने लगा। रात करीब 10 बजे ऑटो सनातन धर्म मंदिर के पास पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। गोली लगने से अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे तो हमलावर भागने लगे। इस दौरान उनका एक साथी मौके पर रह गया जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। उसका शव सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया जबकि घायल ऑटो चालक का उपचार कराया जा रहा है।
मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में छापे
डीएसपी एसपीएस सोंधी ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। भागे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस सेक्टर-44 में हुए झगड़े, हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ऑटो में अनिकेत के साथ सवार था नाबालिग दोस्त, चालक के कंधे में लगी गोली