{"_id":"8ea57ccb60cdc81a87311ae2ead81d45","slug":"teasing-in-bus-in-punjab-after-moga-kand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ हुई तो बस को थाने ले गया ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ हुई तो बस को थाने ले गया ड्राइवर
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 10 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
मोगा कांड के बाद से बस ड्राइवर सतर्क हो गए हैं। पंजाब के बठिंडा में अब जलाल कंपनी की बस में एक महिला से छेड़छाड़ हुई। मोगा मामले को लेकर सर्तक हुआ ड्राइवर बस को सीधे थाने में ले गया, हालांकि बाद में महिला और युवक के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
बादलों के करीबी जाने जाते प्रिथी सिंह जलाल की जलाल कंपनी की बस शनिवार शाम छह बजे बठिंडा से मोगा जा रही थी। आरोप है कि बस में सवार एक महिला के साथ राजेश कुमार ने छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
बस में शोर मचने और मनचले की सवारियों की ओर से पिटाई होती देख घबराए बस चालक ने बस को पास ही स्थित थाना कैंट में खड़ा कर दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि राजेश कुमार उसके साथ सीट पर बैठा था और बस चलने के बाद से ही उसको गलत निगाह से देख रहा था। आरोपी ने उसके साथ बीबी वाला चौक के पास आकर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
पुलिस ने राजेश को हिरासत में ले लिया। बाद में महिला और राजेश के बीच समझौता हो गया। एएसआई साधू सिंह ने बताया कि दोनों के बीच समझौता करवा दिया गया है और महिला ने भी बोल दिया है कि उसको गलतफहमी हो गई थी।