फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Team's enthusiasm doubles with Pant's return, young and experienced players will do wonders: Ricky

पंत के लौटने से टीम का उत्साह दोगुना, युवा और अनुभवी खिलाड़ी करेंगे कमाल : रिकी

Sat, 23 Mar 2024 05:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Team's enthusiasm doubles with Pant's return, young and experienced players will do wonders: Ricky
चंडीगढ़। आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत पंजाब किंग्स शनिवार को पीसीए के मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से करने जा रही है। शुक्रवार को दोनों टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से प्रेसवार्ता में पहुंचे क्रिकेटर लियाम लिविंगस्टोन ने कहा कि टीम नए सीजन की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। टीम ने पिछले आईपीएल सीजन की शुरुआत बेहतर तरीके से की थी, लेकिन बीच में टीम लय पकड़ने से चूक गई। जिसकी वजह से आखिरी राउंड तक टीम नहीं पहुंच पाई। पिछले सीजन की गलतियों से सबक लेते हुए आईपीएल 2024 में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में पंजाब किंग्स 8वें स्थान पर रही थी लेकिन इस बार टीम का हर खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। पिछले सीजन के अधिकतर खिलाड़ी मौजूदा सीजन में भी हैं। मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में पिछले एक हफ्ते से टीम अभ्यास कर रही है इसलिए हमें ग्राउंड का कुछ अनुभव भी हो गया है। यह मुकाबले में हमारे लिए काम आएगा। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed