{"_id":"56dd2ecc4f1c1bf6758b4568","slug":"team-india-harbhajan-singh-harbhajan-tweet-twitter-asia-news-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भज्जी ने क्यों कहा कि 'मुझे पंजाबी होने पर शर्म आ रही है'?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भज्जी ने क्यों कहा कि 'मुझे पंजाबी होने पर शर्म आ रही है'?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Mar 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
भज्जी ने ट्वीटर पर लिखा है, उन्हें खुद को पंजाबी होने में शर्म महसूस हो रही है।
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप जीतने वाली टीम इंडिया के दिग्गज बॉलर हरभजन सिंह भज्जी ने ट्वीटर पर लिखा है, उन्हें खुद को पंजाबी होने में शर्म महसूस हो रही है। दरअसल ये पोस्ट उन्होंने बटाला में 28 फरवरी को शादी समारोह दौरान सरकारी टीचर रुपिंदर कौर को गोली लगने के मामले में लिखी।
रूपिंदर के शव और उनकी बेटी और पति की अखबार में प्रकाशित फोटो को अपलोड कर भज्जी ने कहा कि अब इस बच्ची की मां को कौन वापस लाएगा। ऐसे नॉनसेंस लोगों के चलते ही उन्हें खुद के पंजाबी होने पर शर्म महसूस होती है। ये हमारी संस्कृति नहीं है। पंजाब सरकार को ऐसे हादसों पर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए और हर किसी को असले का लाइसेंस न दिया जाए। इसके अलावा पंजाब में हथियारों पर गानें बंद होने चाहिएं, क्यों हरेक सिंगर फायरिंग वाले गीत गाता है, क्या पंजाब का कल्चर खत्म हो गया है।
इन गीतों की वजह से लोग शराब पीकर शादियों में गोलियां चलाते हैं और हादसा हो जाता है। अगर सिंगर्स को हथियारों वाले गीत गाने का ज्यादा शौंक है तो वह फौज में क्यों नहीं भर्ती होते। उनके इन गानों की वजह और एक बच्ची से उसकी मां छिन गई है। उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
हरभजन ने कहा कि पंजाब सरकार को इस तरफ गौर करना चाहिए। गौरतलब है कि बटाला में शादी समारोह दौरान कुछ युवकों ने टीचर से छेड़खानी की। टीचर ने विरोध किया तो उन्होंने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि आरोपियों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया था।