फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers will surround CM residence tomorrow to save public education

Chandigarh News: जनशिक्षा बचाने के लिए कल सीएम आवास घेरेंगे शिक्षक

Tue, 30 Jul 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers will surround CM residence tomorrow to save public education
चंडीगढ़। सरकार की कथित जनशिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षक 31 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर रोष प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शिक्षकों व विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध हरियाणा कर्मचारी संघ एवं एसटीएफआई के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शन में सभी जिलों से हजारों की संख्या में अध्यापक शामिल होंगे। यदि सरकार ने समय रहते मांगों का हल नहीं किया तो आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ मिलकर और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार को जिला स्तरीय रैलियों, राज्य स्तरीय प्रदर्शनों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए गए। 182 दिन यमुनानगर में क्रमिक अनशन किया। शिक्षा मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं विभाग के निदेशकों से भी पत्राचार द्वारा द्विपक्षीय वार्ता से मामले हल करने की अपील लगातार प्रेषित कर रहे हैं। लेकिन सरकार व विभाग संवेदनहीन बने बैठे हैं। इस कारण विवश होकर बार-बार शिक्षकों व कर्मचारियों को सड़कों पर उतरना पड़ता है।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस लिया जाए, बंद किए गए 4801 स्कूलों को पुन: खोला जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, गरीबों को शिक्षा से वंचित करने वाली चिराग योजना वापस ली जाए। इसके अलावा अस्थायी शिक्षकों को रेगुलर करने, सभी विद्यालयों में प्रत्येक विषय, कक्षा के लिए अध्यापक देने, व्यावहारिक रेशनलाइजेशन करते हुए 8 वर्षों से प्रतीक्षारत जेबीटी शिक्षकों सहित सभी वर्गों के सामान्य तबादले करने, खाली पदों पर शीघ्र स्थायी भर्ती करने, मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी शिक्षा अधिकार अधिनियम का पालन करने, मेवात मॉडल स्कूलों के शिक्षकों का पूर्ण रूप से शिक्षा विभाग में मर्जर करने, सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन करने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने समेत अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed