फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers' unions hold protest rally in Moga, blocking the Ferozepur-Ludhiana road.

Chandigarh News: मोगा में अध्यापक यूनियनों की रोष रैली, फिरोजपुर–लुधियाना रोड जाम

Sun, 18 Jan 2026 09:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Teachers' unions hold protest rally in Moga, blocking the Ferozepur-Ludhiana road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। 14 दिसंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में अध्यापक जसकरण सिंह और कमलप्रीत कौर की मौत के बाद उनका परिवार और अध्यापक यूनियनों का गुस्सा थम नहीं पाया। मृतक दंपती के दो बच्चों के भविष्य और मुआवजे को लेकर अध्यापक यूनियनों ने सरकार से दो बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च, एक सरकारी नौकरी और 4 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। हालांकि सरकार ने केवल 10-10 लाख रुपये मुआवज़े का एलान किया जिससे परिवार और यूनियनों में रोष बना।
इस गुस्से का प्रदर्शन आज 18 दिसंबर को मोगा की दाना मंडी में हुआ। पंजाब भर की विभिन्न अध्यापक यूनियन और किसान संगठनों ने विशाल रैली आयोजित की। रैली के बाद अध्यापकों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही संघर्ष हो गया और प्रदर्शनकारियों ने फिरोजपुर–लुधियाना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाए सरकार
करीब दो घंटे के बाद प्रशासन और अध्यापकों के बीच सहमति बनी। अध्यापक यूनियन डीटीएफ के सूबा प्रधान दिग्विजय पाल शर्मा ने कहा कि हमारी मांगें स्पष्ट हैं- दो बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च, एक सरकारी नौकरी और 4 करोड़ रुपये मुआवजा। सरकार की तरफ से केवल 10-10 लाख रुपये की पेशकश अस्वीकार्य है। शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने लिखित रूप से 28 जनवरी को पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर के साथ मीटिंग करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक साथी की ड्यूटी पर हुई मौत के बाद परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इसे लेकर अध्यापक पूरे पंजाब में लगातार आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed