{"_id":"57e148fb4f1c1bf641a82eb7","slug":"teachers-protest-unemployed-pti-teachers-water-tank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टंकी पर चढ़े टीचर्स, करने लगे हंगामा, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी पर चढ़े टीचर्स, करने लगे हंगामा, देखिए तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Unemployed PTI Teachers
- फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में बेरोजगार पीटीआई शिक्षकों ने मंगलवार अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ कर रोष प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह के समझाने का टीचरों पर कोई असर नहीं हुआ और कोई भी शिक्षक टंकी से नीचे नहीं उतरा। देर शाम तक शिक्षक टंकी पर चढ़े हुए थे।
शिक्षकों का कहना है कि बुधवार को जलालाबाद के गांवों में संगत दर्शन करने पहुंच उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का वह विरोध करेंगे। क्षेत्र में बनी पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार पीटीआई अध्यापक यूनियन के टीचर सुनील कुमार, कमल, राजिन्दर, रवींद्र, हरदीप कुमार, हरदीप कौर, आशु रानी, परमजीत कौर और प्रवीण रानी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बेरोजगार शिक्षकों ने कहा कि यूनियन की तरफ से शुरू किए गए संघर्ष के दौरान कई बार अकाली नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।

Trending Videos
नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, देर शाम तक टंकी पर चढ़े रहे
Unemployed PTI Teachers
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से दिए गए भरोसे पर अभी भी भर्ती प्रक्रिया लटकती जा रही है। शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा से दो बार बैठक हो चुकी है लेकिन कोई मसला हल नहीं हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि बुधवार को उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल जलालाबाद गांवों में संगत दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी शिक्षक उनका घेराव करेंगे।
कुछेक शिक्षक पानी की टंकी पर चढ़े हैं और बाकी के शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शिक्षकों का कहना है कि किसी भी प्रकार की घटना या नुकसान होता है उसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार होगी। शिक्षक अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। उधर, देर शाम तक जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी पानी की टंकी पर चढ़े शिक्षकों को उतरवाने के लिए घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।